OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की दो साल की मोहलत की मांग, सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया आरक्षण का सवाल, केंद्र बोला—तुरंत लागू हुआ तो भर्ती, वरिष्ठता और कैडर आवंटन पर पड़ेगा असर; अदालत ने आदेश रखा सुरक्षित

बी के झा नई दिल्ली, 25 सितंबर अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC आरक्षण की क्रीमी लेयर व्यवस्था को लेकर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के बीच अब एक नया संवैधानिक सवाल खड़ा हो गया है। 11 मार्च 2026 को दिए गए Union of India vs Rohith Nathan फैसले को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने…

गर्दन पर चाकू, सामने फर्जी पुलिस का डर और सुनसान पार्क… कालकाजी कांड ने राजधानी की सुरक्षा पर खड़े किए कई सवाल; LSR छात्राओं ने खोले इलाके के ‘डार्क स्पॉट

बी. के. झा नई दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली को देश की राजधानी होने का गौरव हासिल है, लेकिन जब इसी राजधानी में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धमकाया जाए, सुनसान पार्क में ले जाया जाए और चाकू-पिस्तौल के भय के बीच उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आए, तो…

ज्ञानेश कुमार पर चौतरफा घेरा, राहुल गांधी और अभिजीत दीपके के सुर एक जगह; क्या जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा साथ?

बी के झा नई दिल्ली, 25 सितंबर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक और सामाजिक दबाव अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। एक तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच में…

‘ज्ञानेश कुमार ने BJP नेताओं को भी हराया’—अभिजीत दीपके के दावे से नया सवाल; क्या भाजपा भी मानेगी चुनाव में ‘हस्तक्षेप’ का आरोप? दीपके बोले—‘फ्री एंड फेयर चुनाव नहीं तो कोई चुनाव न लड़े’

बी के झा नई दिल्ली, 25 सितंबर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक घमासान अब एक ऐसे दावे तक पहुंच गया है, जिसने विवाद को विपक्ष बनाम चुनाव आयोग की बहस से आगे बढ़ाकर भाजपा के भीतर भी सवाल खड़े करने की कोशिश की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

EC के सामने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर बढ़ता दबाव; सवाल—SIR पर विवाद या चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा राजनीतिक मोर्चा? ‌अब निशाने पर सिर्फ CEC नहीं, पूरी चुनावी प्रक्रिया

बी के झा नई दिल्ली, 25 सितंबर चुनावी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्था निर्वाचन आयोग इस समय राजनीतिक टकराव के केंद्र में है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष का हमला लगातार तेज हो रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस ने देशभर में निर्वाचन आयोग के कार्यालयों के…

24 फैसले, दो विश्वविद्यालय, गो-धन योजना और 500 करोड़ की चीनी मिल: सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का नया एजेंडा, अब असली परीक्षा अमल की,

बी के झा पटना, 24 सितंबर बिहार की राजनीति में 23 सितंबर 2026 का दिन सिर्फ एक और कैबिनेट बैठक की तारीख नहीं रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। फैसलों का दायरा शिक्षा, महिला उच्च शिक्षा, पशुपालन, डेयरी, गन्ना उद्योग, पुलिस आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य,…

सलवार खींचना, सीना दबाना और फिर कानून की कसौटी: पटना HC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- टिप्पणियां आपत्तिजनक, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी को नोटिस दिया, महिला आयोग ने कहा- यौन अपराधों की व्याख्या सिर्फ शारीरिक कृत्य तक सीमित नहीं होनी चाहिए

बी के झा नई दिल्ली/पटना, 24 सितंबर एक महिला की सलवार उतारने की कोशिश, बंद कमरे में उसे रोकना और उसके सीने को दबाने जैसे आरोपों को लेकर पटना हाईकोर्ट के 9 जुलाई 2026 के फैसले ने अब देश की सर्वोच्च अदालत का ध्यान खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 23 सितंबर को इस…

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी सड़क पर लड़की से बदसलूकी, 4 गिरफ्तार; सवाल—वायरल वीडियो के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? FIR दर्ज—जमुई की घटना के बाद लगातार दूसरी वारदात ने महिला सुरक्षा और ‘मोरल पुलिसिंग’ पर फिर खड़े किए सवाल

बी के झा पटना/समस्तीपुर, 24 सितंबर बिहार में जमुई की घटना का वीडियो अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि समस्तीपुर से सामने आए एक और वायरल वीडियो ने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस फिर तेज कर दी है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास…

केजरीवाल काल के DDC की जगह अब DITI का दौर! दिल्ली में बनेगा नया नीति थिंक टैंक, CM रेखा गुप्ता होंगी अध्यक्ष, पुराने DDC की विरासत और नई व्यवस्था की उपयोगिता पर उठेंगे सवाल

बी के झा नई दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली में सरकार चलाने के तरीके में एक बड़ा संस्थागत बदलाव आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के विकास और नीतिगत फैसलों के लिए Delhi Institute for Transformation and Innovation यानी DITI नाम से नया नीति-थिंक टैंक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।…

यादव से जासमीर अंसारी तक: अखिलेश के फैसले में कितना संगठन, कितना सामाजिक संदेश? 2027 से पहले सपा की रणनीति पर तेज हुई बहस; मुस्लिम प्रतिनिधित्व, PDA की राजनीति और मायावती के हमलों के बीच सपा के सामने कई सियासी संदेश साधने की चुनौती

बी के झा लखनऊ, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। सपा ने मोहम्मद जासमीर अंसारी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के लिए नामित किया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस संबंध…