PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में बधाइयों का सैलाब, शाह बोले- ‘तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा’; 76वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति से लेकर तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देशभर में सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत; एन एस के परिवार ने भी दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

बी के झा

NSK news Ind

नई दिल्ली, 17 सितंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।17 सितंबर का दिन इस बार इसलिए भी राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करने के महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। 7 अक्टूबर 2026 को वे लगातार 25 वर्षों तक निर्वाचित कार्यकारी पद पर रहने का मील का पत्थर पूरा करेंगे।

प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का उनका राजनीतिक सफर अब भारतीय राजनीति के सबसे लंबे कार्यकारी अध्यायों में शामिल हो चुका है।

अमित शाह बोले- पीएम मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन को तप, त्याग और राष्ट्रसेवा से जोड़ा।अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है।शाह ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ता रहे।

राजनाथ सिंह ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने आधारभूत संरचना, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण, नवाचार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया। राजनाथ सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सुशासन और जनसेवा को देश की विकास यात्रा के केंद्र में रखते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

नितिन नवीन बोले- आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनकी यात्रा को राष्ट्रसेवा और समर्पण का पर्याय बताया। उन्होंने ‘Nation First’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है।नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा- सेवा को साधना और राष्ट्र निर्माण को बनाया ध्येय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई।

योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

धामी ने भी दी बधाई, बोले- भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और नए अवसरों का संचार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

अखिलेश यादव ने भी दी जन्मदिन की शुभकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल रहे। उन्होंने X पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा रखने वाले नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दिए जाने के बीच सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है।

देशभर में ‘सेवा’ के जरिए जन्मदिन मनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बीजेपी की ओर से सेवा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, सामाजिक सेवा, पौधारोपण और दूसरे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।गुजरात में भी जन्मदिन के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से ‘सेवा संकल्प’ से जुड़े आयोजनों की शुरुआत की गई है।

वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा समेत कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।दिल्ली में भी ‘रन फॉर विकसित भारत’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन भी करने वाले हैं, जिसमें 52 देशों की 300 से अधिक कंपनियों की भागीदारी बताई गई है।

25 साल का सफर, अब 2047 के लक्ष्य पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का मौजूदा अवसर केवल व्यक्तिगत जन्मदिवस तक सीमित नहीं है। बीजेपी और उनके समर्थक इसे उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के व्यापक संदर्भ में देख रहे हैं।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में

7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई उनकी कार्यकारी राजनीतिक यात्रा 2014 में प्रधानमंत्री पद तक पहुंची। इसके बाद 2019 और 2024 में उन्हें लगातार केंद्र की सत्ता का नेतृत्व करने का अवसर मिला। अब उनके राजनीतिक विमर्श के केंद्र में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।

समर्थकों के लिए मोदी का यह सफर राजनीतिक निरंतरता, संगठनात्मक क्षमता और लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में सक्रिय रहने की कहानी है। वहीं, राजनीतिक रूप से इस दौर का मूल्यांकन विकास, अर्थव्यवस्था, रोजगार, सामाजिक नीतियों, संघीय राजनीति और शासन के अलग-अलग मानकों पर विभिन्न वर्ग अपने-अपने नजरिये से करते रहे हैं।

‘NSK परिवार’ की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एन एस के परिवार की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

एन एस के परिवार की कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा अपने मार्गदर्शन और नेतृत्व के माध्यम से भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान देते रहें।

देश की लोकतांत्रिक यात्रा में प्रधानमंत्री का यह लंबा सार्वजनिक जीवन अपने आप में एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

आने वाले वर्षों में 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश किस तरह आगे बढ़ता है, यह आने वाला समय तय करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एन एस के परिवार और समस्त देशवासियों की ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

बी. के. झा, एन एस के न्यूज इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *