Headlines

जंतर-मंतर कांड: 14 साल की छात्रा के पिता से कथित मारपीट के बाद नई FIR; ऑनलाइन धमकी की शिकायत ने बढ़ाई जांच की गंभीरता, वायरल पॉडकास्ट ने खोले सियासत और ‘रसूख’ के सवाल

बी के झा नई दिल्ली, 4 सितंबर जंतर-मंतर पर हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन की गूंज अब दिल्ली की सत्ता, पुलिस और कानून-व्यवस्था के गलियारों तक पहुंच चुकी है। 23 जून को CJP के प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर अब…

NSK special; अमित कुमार रानू पर जमीन विवाद के आरोप, मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली होटल प्रकरण में गंभीर आरोप और अब स्वतंत्र भारद्वाज पर छात्रा के पिता से कथित मारपीट का मामला; चिराग बोले—‘मेरा कोई निजी रिश्ता नहीं’, विपक्ष पूछ रहा—तो फिर राजनीतिक पहुंच का दावा कौन और क्यों करता रहा?

बी के झा पटना/नई दिल्ली, 4 सितंबर बिहार की राजनीति में सत्ता की साझेदारी केवल मंत्री पद और विधानसभा की संख्या से तय नहीं होती। उसकी असली परीक्षा तब होती है, जब सत्ता में शामिल दल के नेताओं, विधायकों, मंत्रियों या उनसे जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगते हैं।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और…

जेलेंस्की से मिले जयशंकर, युद्ध के बीच भारत का शांति संदेश; बोले- ‘यह दौर युद्ध का नहीं’

बी के झा कीव / नई दिल्ली, 4 सितंबर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने एक बार फिर बातचीत और शांति का अपना स्पष्ट संदेश दोहराया है। यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष, ब्लैक सी की सुरक्षा,…

New Delhi news; 300 रुपये की टाई-बेल्ट! स्कूल यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों की जेब कितनी कट रही? होलसेल कीमतों ने खोला बड़ा अंतर

बी के झा नई दिल्ली, 4 सितंबर स्कूल खुलते ही अभिभावकों की जेब पर एक बार फिर यूनिफॉर्म का बोझ बढ़ने लगा है। शर्ट, पैंट, स्कर्ट, टाई, बेल्ट, जूते और मोजे… बच्चों की स्कूल ड्रेस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज खरीदते-बेचते बिल कई बार हजारों रुपये तक पहुंच जाता है। सबसे ज्यादा सवाल तब उठता…

दशहरा-दिवाली पर यूपी-बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, दिल्ली-पंजाब के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें; लेकिन सियासी सवाल भी कम नहीं

बी के झा लखनऊ/वाराणसी/ नई दिल्ली, 4 सितंबर दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहार नजदीक आते ही घर लौटने की बेचैनी बढ़ने लगी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काम करने वाले लाखों लोग इन दिनों पूर्वांचल और बिहार की ओर रुख करते हैं। सामान्य ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है…

राजस्थान के आसमान में भारत की नई सामरिक हुंकार, आपरेशन सिंदूर के बाद वायुसेना की तैयारी का बड़ा परिक्षण; पाकिस्तान सीमा के करीब लगातार दो बड़े एयर-वॉर गेम्स; जापान के F-2 से लेकर बहुराष्ट्रीय लड़ाकू विमानों तक दिखेगी ताकत

बी के झा नई दिल्ली, 4 सितंबर पाकिस्तान से लगी राजस्थान की सीमा आने वाले दिनों में केवल सरहद नहीं, बल्कि भारत की बदलती वायु-युद्ध रणनीति का एक महत्वपूर्ण परीक्षण क्षेत्र बनने जा रही है। भारतीय वायुसेना सितंबर में पश्चिमी राजस्थान के आसमान में लगातार दो बड़े हवाई सैन्य अभ्यास करने जा रही है। पहले…

राजस्थान-यूपी के स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटो-वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग पर है पाबंदी; याचिका में मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप, शीर्ष अदालत ने अनुच्छेद-32 के तहत दखल से किया इनकार

बी के झा नई दिल्ली, 4 सितंबर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और स्कूल परिसर में फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल बरकरार रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह संविधान…

डेढ़ घंटे की बंद कमरे की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी, अखिलेश से मिले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका

बी के झा लखनऊ, 4 सितंबर उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक ऐसी मुलाकात ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, जिसे फिलहाल सामान्य संवाद कहना आसान नहीं होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष…

गंगा के बढ़ते तेवर से पटना में हाई-अलर्ट; डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश—शहर में पानी घुसने की स्थिति पैदा हुई तो जिम्मेदारी तय होगी; 24 घंटे चलेंगे ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन, दीघा से बिंद टोली तक निगरानी तेज

बी के झा पटना, 4 सितंबर गंगा का जलस्तर बढ़ते ही पटना प्रशासन ने शहर को बाढ़ के संभावित खतरे से बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। नदी का पानी लगातार ऊपर बढ़ रहा है और इसके साथ ही राजधानी के उन तमाम रास्तों को बंद करने की कवायद तेज कर दी गई है,…

आसमान में भारत की नई निगाह, GSLV-F17 की कामयाब उड़ान; PM मोदी बोले- गर्व का पल

बी के झा नई दिल्ली, 4 सितंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर आसमान में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को GSLV-F17 रॉकेट ने उन्नत अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद उपग्रह को निर्धारित सब-जियोसिंक्रोनस…